"स्वस्थ नारी, सशक्त नारी" नारी सुरक्षा मिशन में आपका स्वागत है!"
हमारे बारे में
नारी सुरक्षा मिशन एक समर्पित पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचाना, उन्हें स्वस्थ और समृद्ध बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनकी सेहत का ख्याल रखना है।
नारी सुरक्षा मिशन केवल महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावशाली मंच भी है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को रोजगार प्रदान करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना है।